गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमलेश हत्याकांड में पांच को जेल

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश मे फर्रुखाबाद जिले की कमालगंज पुलिस ने कमलेश हत्याकांड में एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सोमवार को बताया कि कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खेरे नगला निवासी कमलेश (25) की 14 जुलाई को उसके सगे संबंधी श्याम उर्फ सोनू, मोनू, गिरीश चन्द की पत्नी सुशीला, सोनू की पत्नी राधा तथा गिरीश चंद ने 50 लाख से अधिक के खेत,मकान को हड़पने के लिए गला दबा कर दी थी।
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खुदागंज रेलवे स्टेशन सामने हत्यारोपियों को धर दबोचा जब वे भागने की फिराक में थे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि कमलेश की शादी नहीं हुई थी और उसके कोई भाई बहन नहीं था। माता-पिता की मृत्यु हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *