गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मादक पदार्थो की जलायी होली

रामपुर : राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के तहत उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस ने सोमवार को 36 किलो नारकोटिक्स ड्रग्स में आग लगाकर उसे नष्ट कर दिया। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मन्त्री अमित शाह की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर दिल्ली में क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर में अलग अलग मुकदमों में बरामद मादक पदार्थो का ऑनलाइन निस्तारण/डिस्पोजल कराया गया। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सात जिलों में लाइव मादक पदार्थो का ऑनलाइन निस्तारण/डिस्पोजल कराया गया।
रामपुर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिले में दर्ज 31 मुकदमों से संबंधित मादक पदार्थ जिनकी कुल मात्रा करीब 36 किलाग्राम और 230 नशीली गोलियां हैं। इनका ऑनलाइन/लाइव निस्तारण/डिस्पोजल कराया गया। इसमें चरस, स्मैक, डोडा चूर्ण, नशीली गोलियां, नशीला पाउडर शामिल हैं। मादक पदार्थो के लाइव निस्तारण में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिहं, क्षेत्राधिकारी बिलासपुर रवि खोखर तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *