गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपने प्रदेश में जनाधार नहीं, विपक्षी पूरे देश की कर रहे परिक्रमा : स्वाती सिंह

-अखिलेश यादव के ट्वीट का बिना नाम लिये दिया करारा जवाब
-घर-घर जाकर मांगा समर्थन, भाजपा के नीतियों की दी जानकारी
लखनऊ :
उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग कर्नाटक में बैठक कर इतरा रहे हैं। भले ही उनका उत्तर प्रदेश का जनाधार खिसकता जा रहा है। अपने प्रदेश को तो वे संभाल नहीं पाये, पूरे देश की परिक्रमा कर ऐसे लोगों का गठबंधन बनाने में जुटे हैं, जिसके पास जनाधार ही नहीं है।

स्वाती सिंह ने कहा कि विपक्ष चाहे जितना एकजुटता का नाटक कर ले लेकिन वे भाजपा को हरा नहीं सकते। इसका कारण है भाजपा पूरे राष्ट्र का विकास चाहती है। विपक्ष अपने कुनबे का विकास चाहता है। उसको किसी प्रदेश या देश के विकास से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

उन्होंने यह बयान सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में ‘संपर्क से समर्थ’ के दौरान दिया। पिछले चार दिनों से स्वाती सिंह घर-घर जाकर संपर्क कर रही हैं। लोगों से भाजपा की नीतियों को बताकर समर्थन मांग रही हैं। सोमवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में संपर्क अभियान चलाया। इसी दौरान उनसे जब अखिलेश यादव के ट्वीट ‘कर्नाटक आना हमेशा अच्छा लगता है क्योंकि अपनी ज़िंदगी के कई अध्याय यहां पढ़े हैं। अब यहां से देश का एक और ऐतिहासिक अध्याय लिखेंगे ! इतिहास यहां से जुड़ा है, अब भविष्य भी जुड़ेगा।” पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष इस समय बौखला गया है।

स्वाती सिंह ने कहा कि विपक्ष अपना कुनबा तो बचा नहीं पा रहा है। पूरे विपक्ष में भगदड़ सी स्थिति है। कब उनका कुनबा ध्वस्त हो जाएगा, कहा नहीं जा सकता। वे सिर्फ उसको बचाने के लिए कसरत कर रहे हैं। वे स्वयं जानते हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह उनके पास कोई चेहरा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही एक मात्र प्रधान सेवक हैं, जिनके कार्यकाल में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। रूस और अमेरिका दोनों भारत की ओर मित्रता का हाथ बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *