गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मासिक सदस्यता वाला फोनपे का हेल्थ इंश्योरेंस प्लेटफ़ॉर्म

नई दिल्ली : फोनपे इंश्योरेंस ब्रोकिंग सर्विसेज ने आज प्रमुख बीमाकर्ताओं के साथ साझेदारी में काम्प्रीहेन्सिव इंश्योरेंस की पेशकश करने वाली स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के लॉन्च की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इसके लिए यूपीआई मासिक पेमेंट मोड की शुरूआत की गयी जिससे ये ग्राहकों के लिए अधिक किफायती हो गई हैं। फोनपे अब तक 56 लाख से अधिक पॉलिसी बेचकर देश में बीमा पर निवेश को बढ़ाने में सबसे आगे रहा है। फोनपे इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म ने भारत के 98 प्रतिशत पिन कोड पर पॉलिसियां बेची हैं और 20 करोड़ से अधिक वाहन बीमा कोटेशन प्रदान किए हैं।
उसने कहा कि 1 करोड़ रुपये तक के कवरेज के साथ आने वाली ये स्वास्थ्य बीमा योजनाएं यूजरों को बिना किसी सीमा के किसी भी अस्पताल के कमरे को चुनने की अनुमति देती हैं। एक यूजर प्रत्येक दावा मुक्त वर्ष के लिए बेसिक कवर राशि के 7 गुना तक बोनस कवर जैसी नवीन सुविधाओं का भी लाभ उठा सकता है। फोनपे इंश्योरेंस ब्रोकिंग द्वारा पेश की जा रही हेल्थ इंश्योरेंस प्लान यूजरों को सूचित निर्णय लेने, क्लेम करने और अन्य सेवाओं को एक्सेस करने में मदद करने के साथ बिक्री से पहले और बाद में सहायता प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *