श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी। पुलिस और सेना की 62 राष्ट्रीय राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों आतंकवादियों की पहचान गोंडीपोरा बीरवाह के मुश्ताक अहमद लोन, चेवदारा बीरवाह के अजहर अहमद मीर, अरवाह बीरवाह के इरफान अहमद सोफी और अबरार अहमद मलिक के रूप में की है।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार सभी दहशतगर्द प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने कहा कि बीरवाह पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार
