शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 130 किलोमीटर दूर रामपुर उपमंडल के तहत निरथ पांडाधार संपर्क मार्ग पर कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मार्ग का कुछ हिस्सा पूरी तरह टूट जाने के कारण हुआ।
पुलिस कार में मृतकों की पहचान वीर सिंह (40) पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह ग्राम बनोला डाकघर बड़ाच तहसील ननखरी, हिम्मत सिंह (28) पुत्र स्वर्गीय सबीर दास ग्राम बनोला डॉक घर बड़ाच तहसील ननखरी व रतन (50) पुत्र स्वर्गीय हरि सिंह निवासी गांव दानेवटा डाकघर बड़ाच तहसील ननखरी उम्र 50 वर्ष के रूप में की है। जिनकी मौके पर मौत हुई। गाड़ी लुड़क कर नीचे बह रही मछाड़ा खड्ड में जा गिरी।
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी वैगन आर निरथ से पांडाधार की ओर जा रही थी। दुर्घटना बीती रात होने की सूचना है। शवों को खाई से एनडीआरएफ स्थानीय पुलिस व फायर विभाग की मदद से निकाला जा रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार शिमला जिला की ननखड़ी तहसील के शरण ढांक में हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
कार हादसा : तीन की मौत
