गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करें छात्र

नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि उन्हें निडर होकर अपने विचार रखने चाहिए और देश की सेवा करनी चाहिए। धनखड़ ने उप राष्ट्रपति निवास में चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल के छात्रों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिक स्कूल भारत के श्रेष्ठ शिक्षा संस्थानों में से एक हैं जहां युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और बेहतरीन शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाता है।
ये छात्र सैनिक स्कूल अंडर-14 फुलबाल टीम के सदस्य हैं और गोलपाड़ा, असम में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेकर लौट रहे हैं। इस चैंपियनशिप में चित्तौड़गढ़ की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
उपराष्ट्रपति स्वयं सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के छात्र रहे हैं। उन्होंने सन 1962 से 1967-68 तक वहाँ शिक्षा प्राप्त की थी। छात्रों ने उपराष्ट्रपति को स्मृति-चिह्न, स्कूल कैप और हाथ से बनी श्री धनखड़ की पेंटिंग भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *