गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गड्ढे के पानी में डूबकर पांच बच्चों की मौत

रामपुर : उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के ढकिया क्षेत्र में बुधवार को बकरी चराने गये पांच बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ढकिया क्षेत्र में चार लड़कियां और एक लड़का बकरियां चराने गए थे। इस दौरान ईंट भट्ठे किनारे के गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। इस दौरान पांचों की पानी में डूबकर मौत हो गई।

पुलिस और स्थानीय निवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पांचों के शव बरामद कर लिए हैं। उन्होने बताया कि थाना ढकिया की ग्राम पंचायत गदमर पट्टी के पास ग्राम गहनी में ईंट भट्टा बना हुआ है। ईंट भट्टा शरीफ निवासी ग्राम ढकिया थाना शाहबाद का है। ईंट भट्ठे किनारे मिट्टी खोदने के कारण गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात के कारण इन गड्ढों में बड़ी मात्रा में पानी जमा है।

आज दोपहर गदमर पट्टी के चार लड़कियां चंचल (10), सना (10), अलीना (10), गुलफ्शा (9) और आकिल (12) बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान बच्चे गढ्ढे में जमा पानी में नहाने लगे। पांचों इस पानी में डूब गए। सूत्रों ने बताया कि डूबे गये बच्चों की करीब तलाश की गयी और करीब आधे घंटे के प्रयास में पांचों को बाहर निकाला गया मगर तब तक सभी की सांसे थम चुकी थी। पांचों मृतक मासूम ग्राम गदमर पट्टी के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *