गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रेलर की बस से भिडंत : 24 बच्चे घायल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज एक स्कूल बस की ट्रेलर (ट्रक) से भिडंत हो गयी, जिससे बस में सवार चौबीस स्कूली बच्चे घायल हो गए। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) दीपक मिश्रा ने बताया कि दोपहर एक स्कूल की बस स्कूल से बच्चों को लेकर बरघाट बरौद क्षेत्र में छोड़ने जा रही थी, तभी धरमजयगढ़ रोड में कंचनपुर बायपास के पास बरौद की ओर से सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गयी।

दुर्घटना में बस सवार चौबीस बच्चे घायल हो गए, जिन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया, जहां से 5 बच्चों को प्राथमिक उपचार और परीक्षण उपरांत बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। वहीं शेष बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *