गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 1 की मौत, 8 घायल

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सफदरगंज क्षेत्र में बुधवार को लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से ई रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से दो को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज दोपहर थाना सफदरगंज अंतर्गत अयोध्या लखनऊ राजमार्ग पर पंडित पुरवा निवासी दयाशंकर और उनके परिवार के करीब आठ सदस्य सफदरगंज थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में हुए अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। सभी ई रिक्शे पर सवार थे। वहां से वापस लौटते समय लखनऊ अयोध्या हाईवे पर अतरौली मोड़ के पास अयोध्या की ओर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से ई रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में ई रिक्शा सवार विजय बहादुर,विजय कुमारी, मिठाई लाल,चंदा, पिंकी,कल्लू,माया रानी और बिंद्रा (50) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बिंद्रा को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में पांच लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *