गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्कार्पियो पलटने से दो की मौत, दो घायल

अलवर : राजस्थान में अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र हनुमान बगीची के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिया से टकराने पर पलट गई जिसमें बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाने के हेड कांस्टेबल राम भरोसी ने बताया कि कल रात्रि हनुमान बगीची के पास पुलिया से टकराने पर स्कार्पियों गाडी अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई जिसमें खैरथल निवासी आसू और दिनेश की मौत हो गई। जबकि वीरेंद्र और मोनू घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टि दे दी गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *