गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जलप्रपातों में जाना आमजन के लिए प्रतिबंधित

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी ने वर्षा काल में आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी जलभराव वाले स्थानों जलप्रपात नदी तालाब नहर आदि पर जाना आज तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला कलेक्टर चौधरी द्वारा इस वर्ष जिले में हो रही अच्छी वर्षा को देखते हुए जिले के सभी जलभराव वाले स्थानों नदी तालाब झरने आदि पर आमजन का जाना धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किए जाने का आदेश दिया है।

इससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और आमजन सुरक्षित रहें। सूत्रों ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने पर कार्यवाही किए जाने का प्रावधान भी है। शिवपुरी जिले में भदैया कुंड टुंडा भरका एवं सुलतानगढ़ जैसे प्रसिद्ध जलप्रपात हैं। जहां वर्षा काल में बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *