मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मैनाठेर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ट्राली और मिनी ट्रक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संभल मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में संभल से मुरादाबाद की ओर आ रहे मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त डीसीएम में फंसे छह लोगों को घायलावस्था में बामुश्किल बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। चिकित्सकों ने इनमें से चार को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायलों में चालक समेत दो लोग उपचाराधीन हैं। मैनाठेर थाना पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सड़क हादसा : चार की मौत, दो घायल
