गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालक की कुएं में डूबने से मृत्यु

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के पीपलधार में आज पांच वर्षीय बालक की कुएं में डूब जाने के चलते मृत्यु हो गयी। सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी अनोक सिंधिया ने बताया कि कान्हा निवासी पीपलधार की कुएं में डूब जाने के चलते मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि आज कान्हा खेत में दोस्तों के साथ खेल रहा था, इसी दौरान रहट के स्थान से गहरे कुएं में गिर गया। काफी प्रयास किए जाने के उपरांत उसे नहीं निकाला जा सका। कुएं में पानी अधिक होने के चलते मोटर पंपों से पहले उसे खाली कराया गया। करीब 4 घंटे बाद गोताखोरों की सहायता से उसका शव निकाला जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *