बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता में पुलिस ने मित्र की हत्या करने वाले प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि झंडूता में प्रवासी मजदूर मनोज कुमार (34) ने धीरज कुमार (32) के सिर पर तवे से प्रहार कर दिया। उसके बाद मनोज कुमार मौके से भाग गया। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं।
पुलिस ने पूरी रात तलाश की सुबह तड़के कोटलु गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मनोज कुमार को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस उप अधीक्षक राजकुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धीरज कुमार की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
हत्या करने वाला प्रवासी मजदूर गिरफ्तार
