गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने की बहन की हत्या

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर अपनी बहन की गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक एक माह पूर्व वह युवक के साथ चली गई थी जिसके बाद युवक और युवती को पुलिस ने बरामद किया था। युवक जेल चला गया था जबकि युवती परिजनों को सौंप दी गई थी। इस घटना से युवती का भाई उससे नाराज चल रहा था। शुक्रवार सुबह युवती नहाने के लिए घर के पास अहाते में गई थी। इसी दौरान उसका भाई रियाज धारदार हथियार लेकर पहुंचा और बहन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।
उसने बहन का गला काट डाला और धड़ से अलग कर दिया। सिर को हाथ में लेकर वह गांव की सड़क से फतेहपुर की ओर चल पड़ा। इससे गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। सूचना पाकर पुलिस गांव की ओर बढी तो रास्ते में युवक बहन के सिर के साथ मिल गया। पुलिस ने भाई रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बहन की चाल चलन से परेशान भाई ने हत्या की है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *