गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

जम्मू : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा शहर में भूस्खलन के कारण श्री माता वैष्णो देवी के नए मार्ग पर यात्रा शुक्रवार को स्थगित कर दी गई। श्राइन बोड अधिकारी ने कहा, “हिमकोटि में नए ट्रैक पर तड़के भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण नया ट्रैक बंद हो गया है और यात्रा रोक दी गई है लेकिन पारंपरिक मार्ग पर यात्रा सुचारू रूप से जारी है।”
उन्होंने बताया कि बैटरी कार सेवा भी निलंबित कर दी गई है और कर्मचारी ट्रैक को साफ करने के काम पर लगे हुए हैं।प्रतिदिन लगभग 20 हजार से 25 हजार तीर्थयात्री गुफा मंदिर में आते हैं। इस साल के पहले छह महीनों में 50 लाख से अधिक भक्तों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *