अजमेर : राजस्थान में अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने 44 किलो 430 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी अभिषेक अंदासु ने बताया कि सांसी बस्ती रामगंज निवासी चांदू उर्फ चांद (44) मोटर साइकिल पर कट्टों में अवैध मादक पदार्थ ले जा रहा था कि पुलिस को देखते ही झाडिय़ों की ओर भाग गया। पुलिस ने एक अन्य की मदद से चांद को पकड़ने में सफल रहने के साथ उसकी मोटरसाइकिल एवं गांजे से भरे कट्टों को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर लिया।
44 किलोग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
