गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मणिपुर घटना के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज : मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना को शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में केन्द्र और मणिपुर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रर्दशन किया। जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव की अगुवाई में जुटे बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर केन्द्र की मोदी सरकार और मणिपुर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लिखे पोस्टर लिए नारेबाजी कर रहे थे।
यादव ने मणिपुर ने कहा कि सरकार शुरू में ही मैतेयी समुदाय के लोगों के खिलाफ सख्ती बरतती तो शायद इस हिंसा पर समय रहते काबू पाया जा सकता था। उन्होंने बीरेन सिंह सरकार की कानून व्यवस्था को लुंजपुंज बताते हुए बर्खास्तगी की मांग करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसी भी रूप में जनता का सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और विवेकानंद पाठक ने कहा की मणिपुर की बेटियों के साथ जो कुछ हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। युवतियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार, जघन्य अपराध एवं यौन हिंसा के खिलाफ देश में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही न्यायिक प्रणाली की दक्षता और जवाबदेही के बारे में गंभीर चिंता पैदा करती है। तिवारी ने कहा कि हम मांग करते हैं कि मणिपुर में पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी जघन्य घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्र थाना प्रभारी सिविल लाइंस को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *