गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांस्टेबल, होमगार्ड रिश्वत लेते गिरफ़्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने एक लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में आज होशियारपुर से सीनियर कांस्टेबल किन्दर सिंह, होम गार्ड जुझार और एक प्राइवेट व्यक्ति रोहत हांस को गिरफ़्तार किया है। इन मुलजिमों को पंजाब रोडवेज़ डीपू होशियारपुर में तैनात कंडक्टर गुरमेल सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बस कंडक्टर ने विजीलेंस फ्लायंग स्क्वायड- 1 पंजाब मोहाली के पास पहुँच करके शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त पुलिस मुलाजिमों ने उसके कब्ज़े में से मामूली मात्रा में अफ़ीम बरामद की थी, जिसके बाद उन्होंने उसे यह कह कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि यदि वह 2.5 लाख रुपए रिश्वत नहीं देगा तो वह उसे नशा बरामदगी के बड़े केस में फंसा देंगे।
शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद वी. बी. फ्लाइंग स्क्वायड-1 पंजाब की टीम ने ट्रैप लगा कर रोहत हांस को सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए रिश्वत लेते मौके से काबू कर लिया। इसके बाद विजीलेंस ब्यूरो ने थाना माडल टाउन, होशियारपुर से सीनियर कांस्टेबल किन्दर सिंह और होमगार्ड जुझार को भी गिरफ़्तार कर लिया। वी. बी. की टीमें फ़रार कांस्टेबल अमित को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। इस सम्बन्ध में थाना वी. बी फ्लाइंग स्कवायड- 1 पंजाब मोहाली में मुलजिमों के खि़लाफ़ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *