गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

येस बैंक का मुनाफा 10.3 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के येस बैंक ने चालू वित्त वर्ष में जून में समाप्त तिमाही में 343 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 311 करोड़ रुपये की तुलना में 10.3 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि इस तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 2000 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 1850 करोड़ रुपये की तुलना में 8.1 प्रतिशत अधिक है।
बैंक द्वारा किये गये प्रावधानो में 160 प्रतिशत की भारी बढाेतरी हुयी है। जून 2022 तिमाही में इस मद मे 175 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था जो इस वर्ष जून की तिमाही में बढ्कर 360 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि इस तिमाही में बैंक के सकल एनपीए में भारी कमी आयी है। जून 2022 तिमाही में सकल एनपीए 13.4 प्रतिशत था जो इस वर्ष जून की तिमाही में घटकर 2.2 प्रतिशत पर आ गया और शुद्ध एनपीए 2.4 प्रतिशत पर लगभग स्थिर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *