गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली गिरने से 1 की मौत, 6 लोग झुलसे

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बिजली गिरने से आज एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुठला थाना क्षेत्र के खड़ोला गांव के एक खेत में बिजली गिरने से एक नाबालिग बालक राज सिंह की मौत हो गयी। इस घटना में करीब छह से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया कि गया कि लोग खेत में रोपा लगा रहे थे, तभी तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी खेत में बनी घास की झोपड़ी में जाकर छिप गए। आचानक बिजली गिर गई, जिसके कारण राज सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य लोग झुलस हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सरदार सिंह की हालत गंभीर बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *