गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अत्याचार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

शिमला : हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने शनिवार को कार्ट रोड पर प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल की अध्यक्षता में मणिपुर में महिलाओं के प्रति हुए अत्याचारों के विरोध में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने धरना, प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए कड़ा रोष व्यक्त किया। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के प्रति अत्याचार हो रहे है और दो महीनों से मणिपुर जल रहा है तथा सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते ठोस कदम उठाती तो शायद आज हालात ऐसे नहीं होते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 79 दिनों के बाद बयान दिया वो भी तब जब इस घिनौने कृत्य की वीडियो वायरल हुईद्य इस वीभत्स कृत्य ने पूरे भारत का सिर शर्म से झुका दिया है देश की सभी महिलाएं इससे आहत और दुखी है। डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। ऐसी नकारा निकम्मी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

केन्द्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी एवं अन्य महिला मंत्री सभी ने मौन धारण किया हुआ है ये बहुत ही शर्मनाक है। महिलाओं से जुड़े इस तरह के मुद्दों पर भी अगर वो चुप हैं तो ऐसे मंत्री होने का क्या फायदाद्य इस से साफ जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के प्रति कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो मणिपुर में शांति कायम करनी चाहिए। उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि दो महीने के बाद भी मणिपुर जल रहा है।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि मणिपुर में बद्दतर हालात को देखते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए और इस हिंसा के दोषियों को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रिपना कलसाईक, उषा मेहता, ज़िला महिला अध्यक्ष वनीता वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष वृंदा सिंह, प्रभा वर्मा, शिमला शहरी की उपाध्यक्ष कृष्णा जरयाल, उमा, चम्पा,नागिन्द्रा, लोकेश्वरी, सरला, इंदु राज व महिला कांग्रेस की अन्य कार्यकता मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *