गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के पोटेनार और केशामुंडी के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 10 से 15 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस 222 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे।

तभी पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ के पश्चात जवान लगातार क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रहे थे। सर्चिंग के दौरान पूर्व से घात लगाये बैठे माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अधांधुंध फायरिंग की गई। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करने पर माओवादी मौके से जंगल-पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ करीबन आधा घंटे तक चली।
पुलिस के अनुसार फायरिंग रूकने पर आसपास सर्चिंग के दौरान केशामुण्डी के जंगल–पहाड़ से 01 अज्ञात पुरूष माओवादी का शव बरामद हुआ जिसके शव के पास से 01 नग पिस्टल मय मैग्जीन, 02 राउण्ड बरामद किया गया । घटनास्थल के आसपास सर्चिंग करने पर माओवादी डेरा से कार्डेक्स वायर, जिलेटीन स्टीक, फ्यूज वायर, पिट्ठू, माओवादी वर्दी, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया की घटनास्थल पर झाड़ियों में मिले खून के छींटे एवं घसीटने के निशान से 3-4 माओवादियों के मारे जाने व घायल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *