गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सफदरजंग अस्पताल में मनाया वन महोत्सव

नई दिल्ली। शनिवार को सफदरजंग अस्पताल में वन महोत्सव मनाया गया। जिसके तहत चिकित्सा अधीक्षक महोदया डॉक्टर वंदना तलवार, सभी अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पी.एस भाटिया, डॉक्टर जयंती मणि, डॉक्टर कपिल सूरी, डॉक्टर आर. पी. अरोडा एवं डॉक्टर तिलक राज सिंह, नोडल ऑफिसर हॉर्टिकल्चर विभाग, ने वृक्षा रोपण किया। माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्देशो की अनुपालना में सफदरजंग अस्पताल के अधिकारियों/कर्मचारियों ने 250 वृक्षों से अधिक वृक्ष लगाए।

वृक्षारोपण कितना पुनीत कार्य है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह हमारे लिए प्राणवायु ऑक्सीजन उपलब्ध कराते है। बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना करना बेमानी है। सफदरजंग अस्पताल वृक्षारोपण को लेकर संकल्पित है। चिकित्सा अधीक्षक महोदया डॉक्टर वंदना तलवार, ने अपने संदेश में वृक्षारोपण के लिए सबको जागरूक किया। मरीजों के लिए अस्पताल के अन्दर चिन्हित क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट बनाने का परामर्श दिया जिसमें वृक्षो के साथ बेन्चेज एवंम कैनोपीज लगाने का सुझाव था । अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आर. पी अरोड़ा ने सभी से अपील की कि अपने विशेष दिवसों पर पौधा रोपण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *