गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के शीतला धाम कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर दर्शनार्थियों से भरी हुई टूरिस्ट बस के पलटने से छह महिलाओं समेत 12 यात्री घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि कानपुर शहर से यात्री बस से 70 श्रद्धालुओं को लेकर जिले के शीतला धाम कड़ा में गंगा स्नान और मां शीतला देवी के दर्शन के जा रही थी कि अलीपुर जीता गांव के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को समीप के सरकारी अस्पताल इस्माइलपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायलों में राहुल (18) एवं स्नेह लता मिश्र (56) की हालत गंभीर होने पर दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *