गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार पेड़ से टकरायी, तीन मरे

हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार और सोमवार की रात एक कार के पेड़ से टकराने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी व्यवसायी अरुण कुमार गुप्ता अपने चार दोस्तों के साथ बीती देर रात कहीं जा रहे थे कि हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर चौपाल सागर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई।
इस हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे सभी घायलों को निकाल कर उपचार के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज भेजा जहां अरुण कुमार गुप्ता और गोलू गुप्ता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया लेकिन रास्ते में राज सिंह की मृत्यु हो गई। बाकी दो घायलों का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *