गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालाब में डूबने से 2 की मौत

उमरिया : मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सेहरा गांव के एक तालाब में भाई बहन की डूबने से मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों भाई-बहन कल अपने माता-पिता के साथ धान की रोपाई के लिए गए थे। तभी छह वर्षीय सत्यम हाथ पैर धोने बगल में मौजूद तबलाहार तालाब गया। इसी दौरान मासूम का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया।

इस घटना को 11 वर्षीय बड़ी बहन स्वस्तिक ने जैसे ही देखा, बिना कुछ सोचे समझे भाई को बचाने तालाब में कूद गयी और दोनों की डूबने से की मौत हो गयी। घटना के बाद दोनों बच्चों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौप दिया। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *