गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार नदी में गिरी : 2 की मौत, 1 गंभीर

उमरिया : मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र स्थित जोहिला नदी के पुल से एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गयी, जिससे कार सवार शहडोल जिला निवासी एक व्यापारी दंपति की मौत हो गयी और उनका छह वर्ष का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जबलपुर ले जाया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहडोल जिला निवासी व्यापारी अर्पित अग्रवाल (35) अपने पत्नी स्वाति अग्रवाल और बेटा विहान अग्रवाल के साथ कल रात जबलपुर से वापस लौट रहे थे। तभी जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में स्थित जोहिला नदी में बने पुल पर कार अनियंत्रित होकर रैलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गयी।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अर्पित, उसकी पत्नी स्वाति और बेटे विहान को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पति-पत्नी ने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल विहान को जिला अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *