गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालक की हत्या, दो गिरफ्तार

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में ननिहाल में रह रहे एक बालक की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक(एसपी) संकल्प शर्मा ने सोमवार को यहां बताया कि क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी नंदी विश्वकर्मा का बेटा आर्यन (9) क्षेत्र के ही गांव बैजनाथपुर में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। मासूम रविवार शाम से घर से लापता हो गया था। खोजबीन के बाद मासूम का पता नहीं चलने पर रविवार की रात में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस लापता बालक की खोजबीन लग गई थी।
उन्होंने बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने मृतक के ममेरे भाई से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घटना में शामिल होने तथा अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि रविवार रात आर्यन के साथ कहासुनी मे गला दबाकर कर हत्या कर दी गई थी। उसकी निशानदेही पर मृत बालक का शव आज तड़के करीब तीन बजे सिरसिया के पास नहर से बरामद कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्री शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी मृतक के ममेरे भाई तथा एक अन्य सह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 17,18 साल के करीब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *