गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जातीय संघर्ष के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च 26 जुलाई को

जयपुर : मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष, महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों के विरूद्ध बढ़ते अत्याचार के विरोध में राजस्थान के सभी जिलो में कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 मार्च को पैदल मार्च का आयोजन किया जायेगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि दो माह से अधिक समय से मणिपुर में जातीय हिंसा जारी है जिसमें सैंकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तथा हजारों लोग बेघर होकर पलायन करने को मजबूर हुये हैं।
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा मणिपुर की स्थिति को गंभीरता से नहीं लेने के विरूद्ध राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार 26 जुलाई को प्रात: 11 बजे सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा अपने जिलों में विरोध स्वरूप पैदल मार्च आयोजित किया जायेगा तथा राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को केन्द्र सरकार के विरूद्ध ज्ञापन सौंपा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *