गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस पलटी : 10 घायल

बुलढाणा : महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के राजूर घाट पर राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस पलट जाने से कम से कम 10 यात्री घायल हो गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे उस समय हुआ जब 56 यात्रियों को लेकर बस मलकापुर से बुलढाणा की ओर जा रही थी। बस के ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हुआ। अधिकारी ने कहा कि बस जब पहाड़ी राजुर घाट इलाके में ऊपर की ओर जा रही थी तो उसके ब्रेक फेल हो गए और वह पलट गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *