गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीलंका ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा

दो नावें की जब्त

रामनाथपुरम (तमिलनाडु) : श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में मंगलवार को नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और मछुआरों की दो मशीनीकृत नौकाएं भी जब्त कर लीं। तमिलनाडु के मत्स्य पालन अधिकारियों ने यहां कहा कि रामनाथपुरम जिले के मंडपम तटीय गांव के रहने वाले मछुआरे आज सुबह जब समुद्र के बीच में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंका के नौसेना कर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी मछुआरों को जेल भेज दिया गया।
मछुआरे सोमवार सुबह नियमित तौर पर मछली पकड़ने पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे थे। इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना ने दावा किया कि मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों की अवैध मछली पकड़ने की आदत पर अंकुश लगाने के लिए उनके उत्तरी नौसेना कमान और श्रीलंकाई तट रक्षक द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया। उन्होंने डेल्फ्ट द्वीप के पास श्रीलंकाई जल क्षेत्र में नौ भारतीय मछुआरों के साथ उनकी मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं को जब्त कर लिया।
भारतीय मछुआरों के साथ जब्त की गयी नावों को कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया और बाद में मछुआराे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *