गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला के एर्राबोर के पोटाकेबिन आवासीय परिसर में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि शनिवार रात्रि को जिले के एर्राबोर थाना अंतर्गत पोटाकेबिन में अध्यनरत नाबालिग छात्रा के साथ अज्ञात आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत प्राप्त हुई है। पोटाकेबिन अध्यक्ष की रिपोर्ट पर थाना एर्राबोर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है, साथ ही पीडि़ता का मेडिकल मुलायजा करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित निराकरण हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा गौरव मंडल की अध्यक्षता में श्रीमती पारुल खण्डेलवाल उप पुलिस अधीक्षक बाल अपराध अन्वेषण शाखा सहित 08 सदस्यीय समिति गठित की गई है, बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *