खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन के जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने खेल सामग्री घोटाले की जांच से असंतुष्ट रहने पर पुनः जांच के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि एसडीएम ओम नारायण सिंह द्वारा प्रस्तुत जांच में स्पष्ट निष्कर्ष नहीं पाये गये। इसके चलते एडीशनल कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर और एसडीएम को जांच कर 7 दिन में स्पष्ट अभिमत के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
खरगोन के पूर्व भाजपा विधायक बाबूलाल महाजन ने नवंबर 2022 में जिले के 2363 प्राथमिक स्कूल तथा 783 माध्यमिक स्कूलों में करीब 2 वर्ष के दौरान खेल सामग्री सप्लाई तथा अन्य मामलों में नौ करोड रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत पर तत्कालीन जिला कलेक्टर ने एसडीएम को जांच सौंपी थी। इस मामले के संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने खरगोन दौरे के दौरान 14 दिसंबर को तत्कालीन डीपीसी को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।
खेल सामग्री घोटाले में फिर से जांच के आदेश
