गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना प्रकाश में आयी है। बच्ची को गंभीर हालत में महिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस और परिजनों को बच्ची आज सुबह गन्ने के खेत में गंभीर हालत में मिली। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम बच्ची घर के पास ही अचानक लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उसका पता नहीं लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई ।
पुलिस और परिजन बच्ची को खोजते हुए गांव के बाहर गए तो गन्ने के एक खेत के पास वह गंभीर हालत में पड़ी मिली। पता चला की बच्ची के साथ गांव के एक युवक ने दरिंदगी की है। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र समेत फॉरेंसिक टीम व कई थानों की पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने बच्ची को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया है। परिजन की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *