गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हैंड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अजमेर जिले के श्रीनगर थाने के हैड कांस्टेबल जयपाल सिंह को बुधवार को एक मामले में पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) के अनुसार परिवादी ने ब्यूरो की अजमेर इकाई में शिकायत की कि उसके विरुद्ध दर्ज मामले में बंद करने की धमकी देकर हैड कांस्टेबल दस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

इस पर ब्यूरो टीम ने सत्यापन के बाद हैड कांस्टेबल को परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने परिवादी से रिश्वत के पांच हजार रुपए पहले ही ले लिए थे जबकि आरोपी ने सत्यापन के दौरान भी परिवादी से दो हजार रुपए ले लिए। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *