नई दिल्ली : सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टेक महिंद्रा का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 38.8 प्रतिशत घटकर 693 करोड़ पर आ गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1132 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने आज यहां जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि 30 जून को समाप्त तिमाही में उसका कुल राजस्व 13159 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह राशि 12708 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 4203 कम होकर 148297 पर आ गयी।
