गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक्सिस बैंक का मुनाफा बढ़ा

नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एक्सिस बैंक ने चालू वित्त वर्ष में 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 5797.10 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 4125.26 करोड़ रुपये की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने आज यहां जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि इस तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 11959 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की शुद्ध ब्याज आय की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा कि नयी पीढ़ी का बैंक बनाये जाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है जिससे ग्राहकों को सीमलेस बैंकिंग सॉल्यूशन मिल सकेगा। बैंक की डिजिटल क्षमता का लगातार विस्तार किया जा रहा है और ग्राहकों के लिए बेहतर उत्पाद बनाये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *