गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफ़गानिस्तान : बाढ़ से नौ की मौत, सात घायल

चरिकर : पूर्वी अफगानिस्तान के परवान प्रांत में बाढ़ के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और सात अन्य घायल हो गए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता सैयद हेकमतुल्लाह शमीम के अनुसार भारी बारिश के बाद मंगलवार दोपहर को सियागार्ड और शिमोर्टी जिलों के कई गांवों में बाढ़ आ गई, जिससे 200 घर, 1,000 एकड़ कृषि भूमि, 36 किमी सड़क और कई जानवर बह गए। अफगानिस्तान के मौसम अधिकारियों ने आने वाले दिनों में पहाड़ी देश के कुछ हिस्सों में अधिक बारिश और बाढ़ की भविष्यवाणी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *