मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे लुढ़ककर 82.02 रुपए प्रति डॉलर रह गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 81.89 रुपए प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया एक पैसे को बढ़त लेकर 81.88 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर रहा। वहीं, लिवाली होने से यह 82.03 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 81.89 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में 13 पैसे लुढ़ककर 82.02 रुपए प्रति डॉलर रह गया।
