गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमेरिका में ब्याज दरें 22 वर्ष के उच्चतम स्तर पर

वाशिंगटन : अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बढ़ती महंगाई के बावजूद ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढोतरी कर 5.52 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दी है। फेडरल रिजर्व ने कल देर राज यह घोषणा की। लगातार 10 बार ब्याज दरों में बढोतरी के बाद जून में दरों को यथावत रखा गया था। अब फिर से ब्याज दरों में एक चाैथाई फीसदी की बढोतरी कर दी गयी है जिससे पूरी दुनिया में फिर से केन्द्रीय बैंकों के ब्याज दरों में बढोतरी करने की संभावना बन गयी है।
दो दिन चली बैठक के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। फेडरल रिजर्व ने आगे भी दरें बढ़ाने के संकेत दिए हैं लेकिन कहा है कि हालात को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। जून में उसने अपनी बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था, लेकिन संकेत दिए थे कि आगे और बढ़ोतरी हो सकती है। फेडरल रिजर्व का कहना है कि भविष्य में रेट में बढ़ोतरी डेटा आधारित होगी। फेडरल रिजर्व के सदस्यों ने ब्याज दरें बढ़ाने के फैसले पर एकमत से अपनी मंजूरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *