गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रीजनल मैनेजर रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज लोकायुक्त पुलिस ने मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के एक रीजनल मैनेजर को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंग हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर संजय साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन में रीजनल मैनेजर के पद पर पदस्थ संदीप बिसारिया को अमित सिंह नाम के एक व्यक्ति से यह रिश्वत लेते पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि अमित सिंह वेयरहाउस चलाता है, जिसका किराया देने के एवज में आरोपी रीजनल मैनेजर ने उसके दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत उसके द्वारा लोकायुक्त पुलिस से की गयी थी।
एसपी साहू ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद सुबह आरोपी अधिकारी के कृषि उपज मंडी के समीप स्थित निवास पर दबिश देकर उसे रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *