गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने तीन भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के गुरुवार को तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किए। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस अधिकारी और फरीदाबाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक, अतिरिक्त निदेशक-अर्बन एस्टेट तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड, फरीदाबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसी तरह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला के अतिरिक्त निदेशक मनीष शर्मा को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण तथा गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड का सीईओ नियुक्त किया गया है। नूंह की अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक सूचना अधिकारी तथा नगरायुक्त रेनु सोगन को अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी पलवल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *