हैदराबाद : तेलंगाना में अगले 24 घंटों के दौरान के निर्मल, निज़ामाबाद, जगतियाल, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी या फिर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने आज यहां अपने दैनिक रिपोर्ट में बताया कि राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, वारंगल हनमकोंडा, जनगांव, सिद्दीपेट, यदाद्री भुवनगिरि, रंगारेड्डी, हैदाबाद, मेडचल मलकानगिरि और महबूबनगर सहित अन्य जिलों के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को भारी या मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
मौसम एजेंसी के अनुसार, तेलंगाना के अधिकांश स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इसके अलावा, 29 जुलाई से दो अगस्त तक राज्य के कई स्थानों पर मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है।
तेलंगाना में बारिश के आसार
