गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विभिन्न हादसों में दो व्यक्तियों की मौत

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ तथा बांदरसिंदरी थाना क्षेत्रों में आज अलग अलग हादसों में दो लोगों की अकाल मृत्यु हो गई । किशनगढ़ शहर के गांव बरना निवासी मुकेश रैगर (35) की कुएं में आज शव तैरता मिला। मृतक मुकेश बुद्धवार शाम से लापता था , जिसे ढूंढने का काम जारी था कि आज कुएं से शव बरामद हुआ। दूसरा सड़क हादसा बांदरसिंदरी थानाक्षेत्र में घटित हुआ। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दातारसिंह (55) की मृत्यु हो गई दोनों मृतकों को थानाक्षेत्रों की पुलिस ने किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया । पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *