मुंबई : शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद आयातकों और बैंकरों की बिकवाली को बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 10 पैसे की तेजी लेकर 81.91 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.01 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की बढ़त लेकर 81.91 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर रहा और यह इसी स्तर पर बंद भी हुआ। सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 82.03 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया।
