शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला और किन्नौर जिलों में लगातार बारिश के कारण पुराना हिंदुस्तान तिब्बत एनएच-5 बाधित हो गया, जिससे राजमार्ग पर कई वाहन फंस गए और आवजाही बाधित हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनएच5 किन्नौर के बरोनी और शिमला जिले के खनेरी में भारी पत्थरों, कीचड़ और भूस्खलन की चपेट में आ गया। राजमार्ग पर भूस्खलन और पेड़ों के उखड़ने से शिमला और किन्नौर जिले के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है, जिसे बहाल करने में कई दिन लगेंगे। जिला प्रशासन ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लगातार बारिश से जिले में सड़कें और पैदल मार्ग बाधित हो रहे हैं।
