गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मकान में आग लगने से मां-बेटे झुलसे

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना मोतीपुर क्षेत्र के नैनिहा काॅलोनी निवासी में फूस के मकान में आग लगने से मवेशी को बचाने के चक्कर में मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैनिहा काॅलोनी निवासी गीता निषाद पत्नी सूरज निषाद ने पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए कूड़ा जलाकर धुआं करके सो गई। उसकी चिंगारी से गुरुवार रात में लगभग डेढ़ बजे फूस के छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरे घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया।

आग के अंदर फूस के मकान में घिरी भैंस को बचाने में सुनील पुत्र सूरज और उसकी मां गीता झुलस गए। भैंस भी गम्भीर रूप से जल गई। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज पर गांव के लोग एकत्रित हुए। किसी तरह सभी ने आग पर काबू पाया। इसके बाद घायलों को सीएचसी मिहीपुरवा में ले जाकर भर्ती कराया। आग लगने से घर में रखा सारा समान जल कर राख हो गया है। आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *