हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु और भद्राद्रि कोठागुडेम जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 जुलाई से दो अगस्त तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं।
तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय है। राज्य के निज़ामाबाद और निर्मल जिलों में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई। तेलंगाना के जगतियाल, निज़ामाबाद और निर्मल में कुछ स्थानों पर और राजन्ना सिरसिला जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई। यहाँ जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्मल जिले के खानपुर में 27 सेमी, निज़ामाबाद जिले के नवीपेट में 25 सेमी और जगतियाल जिले के कथलापुर में 18 सेमी की अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई।
तेलंगाना में बारिश होने के आसार
